Girlfriend Cheats Boyfriend: आपने 'शादी में जरूर आना' फिल्म देखी होगी। इसमें हिरोइन शादी से पहले हीरो को छोड़कर चली जाती है। इसके बाद हीरो उससे बदला लेने के लिए IAS बनता है और हिरोइन को सबक सिखाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है। इसके बाद लड़का जो काम करता है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
गर्लफ्रेंड से लिया बदला (इंस्टाग्राम)
गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो ऐसे लिया बदला
वीडियो में आप देख सकते हैं जब लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है तो लड़का उसके जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड के नाम का केक मंगवाता है। वह केक को काटने की तैयारी करता है। आप देख सकते हैं कि लड़का 'साक्षी' नाम की अपनी गर्लफ्रेंड के लिए केक बनवाता है और फिर उसे काटता है। इसके बाद वह उस केक को कुत्तों को खिला देता है। देखें वीडियो-
आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में 'शादी में जरूर आना' फिल्म का गाना बजता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस गाने के बोल हैं, 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी' सबसे अंत में आप देखेंगे कि कई सारे कुत्ते उस केक को खा जाते हैं। एक तरह से लड़का यह दिखाना चाहता था कि अब तुम मेरी नहीं हो तो मुझे तुम्हारे नाम से भी फर्क नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई ने तो कतई बदला ले लिया'
