वायरल न्यूज़

Watch: 'ठुकरा के मेरा प्यार..' गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो उसके नाम का केक काट कुत्तों को खिला डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 17, 2023, 01:12 PM IST

Girlfriend Cheats Boyfriend: एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है। इसके बाद लड़का जिस तरह बदला लेता है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

गर्लफ्रेंड से लिया बदला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा
  • बदला लेने के लिए किया हैरान करने वाला काम
  • वीडियो देखकर आपकी खुली रह जाएंगी आंखें

Girlfriend Cheats Boyfriend: आपने 'शादी में जरूर आना' फिल्म देखी होगी। इसमें हिरोइन शादी से पहले हीरो को छोड़कर चली जाती है। इसके बाद हीरो उससे बदला लेने के लिए IAS बनता है और हिरोइन को सबक सिखाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है। इसके बाद लड़का जो काम करता है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा तो ऐसे लिया बदला

वीडियो में आप देख सकते हैं जब लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड धोखा दे देती है तो लड़का उसके जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड के नाम का केक मंगवाता है। वह केक को काटने की तैयारी करता है। आप देख सकते हैं कि लड़का 'साक्षी' नाम की अपनी गर्लफ्रेंड के लिए केक बनवाता है और फिर उसे काटता है। इसके बाद वह उस केक को कुत्तों को खिला देता है। देखें वीडियो-

आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में 'शादी में जरूर आना' फिल्म का गाना बजता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस गाने के बोल हैं, 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी' सबसे अंत में आप देखेंगे कि कई सारे कुत्ते उस केक को खा जाते हैं। एक तरह से लड़का यह दिखाना चाहता था कि अब तुम मेरी नहीं हो तो मुझे तुम्हारे नाम से भी फर्क नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई ने तो कतई बदला ले लिया'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article