Floating Island Video: इस दुनिया में बहुत सारे हुनरमंद लोग हैं। जिनकी कारीगरी देखकर दुनिया दंग रह जाती है। आज हम आपको एक
ऐसे ही शख्स से मिलाने वाले हैं। जिन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो दुनिया में कोई न कर पाया। इस शख्स की कारीगरी देख आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने प्लास्टिक की बोतलों से पानी में तैरता हुआ एक द्वीप ही बना डाला। इस द्वीप को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
शख्स ने कर दिया अजूबा
यह शख्स मैक्सिको का रहने वाला है। शख्स ने इस तैरते द्वीप को बनाने के लिए डेढ़ लाख प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया। इसके बाद अपना खुद का द्वीप बना लिया। रिचर्ड सोवा नाम के यह शख्स पहले कारपेंटर का काम करते थे। अपने यूट्यूब अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं उनके द्वीप पर एक बहुत ही खूबसूरत घर है। इस घर में जरूरत की सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही द्वीप पर उन्होंने एक बगीचा भी लगाया है। देखें वीडियो-
अब आप सोच रहे होंगे कि इस द्वीप का रिचर्ड क्या करते होंगे। बता दें कि उनके इस द्वीप को देखने बहुत सारे पर्यटक आते हैं। वह इन पर्यटकों से पैसा कमाते हैं। रिचर्ड सोवा ने 13 सालों तक बिल्डर के रूप में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने यह खूबसूरत इकोलॉजिकल द्वीप बनाने का फैसला किया। उन्होंने तैरते द्वीप को सहारा देने के लिए डेढ़ लाख प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल की। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोगों ने इन बोतलों को कूड़े-कचरे में फेंक दिया था, जहां से उन्होंने यह बोतल इकट्ठा किया।
