वायरल न्यूज़

VIDEO: फैक्ट्री में ऐसे बनती है चाऊमीन, देखकर आपका खराब हो जाएगा मन!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 21, 2023, 06:56 PM IST

Chowmein Making Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के भीतर काफी गंदगी है और नूडल्स बनाने वाले लोग भी गंदी परिस्थितियों में नूडल्स बना रहे हैं। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि किसी छोटी नूडल्स फैक्ट्री में यह शूट किया गया है। आप कई मजदूरों को नूडल्स बनाते देख सकते हैं।

Image

चाऊमीन मेकिंग वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • नूडल्स फैक्ट्री का वीडियो आया सामने
  • नूडल्स की मेकिंग देख अच्छा नहीं लगेगा
  • वीडियो सामने आने के बाद भड़क गए लोग

Chowmein Making Video: आजकल की जनरेशन फास्ट फूड की दीवानी है। भारत में ऐसा शायद ही कोई कस्बा होगा, जहां सड़क किनारे स्टॉल्स पर आपको चाइनीज फूड बिकते हुए नहीं मिलेगी। युवाओं को नूडल्स बहुत पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नूडल्स कैसे बनते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नूडल्स की मेकिंग देखकर शायद आपका मूड खराब हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहुत ही ज्यादा गंदगी में नूडल्स बनाया जा रहा है।

गंदगी में बनाया जा रहा नूडल्स

इस वीडियो को देखकर कई लोग नूडल्स खाना छोड़ सकते हैं। वीडियो को चिराग बड़जात्या नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत नूडल्स मेकिंग से होती है। इसमें देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के भीतर काफी गंदगी है और नूडल्स बनाने वाले लोग भी गंदी परिस्थितियों में नूडल्स बना रहे हैं। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि किसी छोटी नूडल्स फैक्ट्री में यह शूट किया गया है। आप कई मजदूरों को नूडल्स बनाते देख सकते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि फैक्ट्री में पहले गूंथने के लिए सूखे आटे को मिक्सर में डालते हैं। फिर वह आटा बेलकर मशीन के जरिए पतले-पतले धागों में काटता है। इस दौरान कहीं भी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। आप देख सकते हैं कि नूडल्स को उबाले जाने के बाद सीधा जमीन पर फेंक दिया जाता है। वहीं जब तक नूडल्स प्लास्टिक की थैलियों में पैक नहीं हो जाता, वह जमीन पर ही पड़े रहते हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्सन में लिखा, 'आपने सड़क किनारे शेजवान सॉस के साथ आखिरी बार चाइनीज हक्का नूडल्स कब खाया था?'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article