वायरल न्यूज़

OMG: ये बच्चा है असली मोगली, Video में देखें कैसे खेलता है अजगर- मगरमच्छ और बाघ के साथ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 23, 2023, 04:55 PM IST

Viral Video: बच्चा बड़ी ही निडरता से एक विशालकाय अजगर और एक मगरमच्छ को अपनी गोद में लेकर उनके साथ खेल रहा है। बच्चे के पीछे एक खूंखार बाघ भी नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग बच्चे की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

रियल लाइफ मोगली (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने टीवी पर 'जंगल बुक' देखा होगा। इसमें मोगली नाम का लड़का होता है, जिसकी जंगल के जानवरों से दोस्ती होती है। आज हम आपको रियल लाइफ में एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं, जिसे देखकर लोगों को मोगली की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा खूंखार मगरमच्छ, अजगर और बाघ से खेलता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा कितनी निडरता से एक विशालकाय अजगर और एक मगरमच्छ को अपनी गोद में लेकर उनके साथ खेल रहा है। सिर्फ यही नहीं बच्चे के पीछे एक खूंखार बाघ भी नजर आ रहा है। बच्चा इन जानवरों से जरा भी डरता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है। लोग बच्चे की दिलेरी देखकर हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को @nouman.hassan1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। आप देख सकते हैं कि बच्चा के शरीर में विशालकाय सांप लिपटा हुआ है। वह मजे से सांप के साथ खेल रहा है। इस दौरान मगरमच्छ का बच्चा उसकी गोद में नजर आ रहा है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर लोग बच्चे की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article