Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के फनी वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो फनी होने के साथ-साथ शॉकिंग भी होते हैं। वहीं कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है। यह वीडियो थोड़ा फनी भी है और लोगों का होश भी उड़ा रहा है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि लड़का टॉपलेस होकर रील्स बना रहा होता है। उसने अपने हाथ में फोन लिया हुआ है। फिर अचानक से एक जादू होता है और लड़का बहुत ही खूबसूरत लड़की में बदल जाता है।
लड़की में बदल गया लड़का (इंस्टाग्राम)
वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश
वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ड्रीम गर्ल-2 फिल्म का गाना बज रहा है। लड़का बड़ी ही मस्ती में रील्स बना रहा होता है। वह फुल एक्सप्रेशन दे रहा होता है और साथ ही लिपसिंक भी कर रहा होता है। जैसे ही आधा गाना कंप्लीट होता है, अचानक लड़का लाल रंग की साड़ी में एक बेहद हसीन लड़की में कंवर्ट हो जाता है। इस दौरान उसके चेहरे की रंगत और सूरत सब बदल जाती है। कोई भी तस्वीर देखकर नहीं कह सकता कि यह एक लड़का है। देखें वीडियो-
बता दें कि यह पूरी तरह मेकअप का कमाल होता है। मेकअप की वजह से ही लड़का पूरी तरह से लड़की में कंवर्ट हो जाता है। कोई भी लड़की को देखकर यह नहीं कह सकता कि एक सेकंड पहले वह लड़का था। वीडियो को parideewanmua नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
