वायरल न्यूज़

Video: टॉपलेस होकर रील्स बना रहा था लड़का, देखते ही देखते खूबसूरत लड़की में हो गया कंवर्ट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 15, 2023, 06:41 PM IST

Viral Video: वीडियो में देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ड्रीम गर्ल-2 का गाना बज रहा है। इस दौरान एक​​ लड़का टॉपलेस होकर बड़ी ही मस्ती में रील्स बना रहा होता है। वह फुल एक्सप्रेशन दे रहा होता है और साथ ही साथ गाने की लिपसिंक भी कर रहा होता है।

Image

लड़की में बदल गया लड़का (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के फनी वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो फनी होने के साथ-साथ शॉकिंग भी होते हैं। वहीं कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है। यह वीडियो थोड़ा फनी भी है और लोगों का होश भी उड़ा रहा है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि लड़का टॉपलेस होकर रील्स बना रहा होता है। उसने अपने हाथ में फोन लिया हुआ है। फिर अचानक से एक जादू होता है और लड़का बहुत ही खूबसूरत लड़की में बदल जाता है।

वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश

वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ड्रीम गर्ल-2 फिल्म का गाना बज रहा है। लड़का बड़ी ही मस्ती में रील्स बना रहा होता है। वह फुल एक्सप्रेशन दे रहा होता है और साथ ही लिपसिंक भी कर रहा होता है। जैसे ही आधा गाना कंप्लीट होता है, अचानक लड़का लाल रंग की साड़ी में एक बेहद हसीन लड़की में कंवर्ट हो जाता है। इस दौरान उसके चेहरे की रंगत और सूरत सब बदल जाती है। कोई भी तस्वीर देखकर नहीं कह सकता कि यह एक लड़का है। देखें वीडियो-

बता दें कि यह पूरी तरह मेकअप का कमाल होता है। मेकअप की वजह से ही लड़का पूरी तरह से लड़की में कंवर्ट हो जाता है। कोई भी लड़की को देखकर यह नहीं कह सकता कि एक सेकंड पहले वह लड़का था। वीडियो को parideewanmua नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article