वायरल न्यूज़

Video: जूता चुराई के दौरान ड्रामे कर रहा था दूल्हा, सालियों ने पटककर कर दिया ऐसा काम, लाइन पर आ गया बेचारा

Jija Sali Video: दूल्हा जूता देने में आनाकानी कर रहा था। इसके बाद ढेर सारी सालियों ने मिलकर दूल्हे को पकड़ लिया। फिर सालियों ने दूल्हे को जमीन पर पटककर जूते उतरवा लिए। वीडियो देखकर आपको भी मजा आ जाएगा।

Image

जीजा साली वीडियो (इंस्टाग्राम)

Jija Sali Video: भारत में शादियों का सीजन आने वाला है। इससे पहले सोशल मीडिया पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो सामने आने लगे हैं। ये वीडियो शादी के पिछले सीजनों के हैं। एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो नए-नवेले दूल्हे और सालियों से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में जूता चुराई रस्म के दौरान दूल्हा ज्यादा ही ड्रामा कर रहा था। इसके बाद सालियों ने जो किया उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। मजेदार बात यह है कि इसके बाद दूल्हा भी सही हो गया।

सालियों ने दूल्हे के साथ कर दिया कांड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा जूता देने में आनाकानी कर रहा था। इसके बाद ढेर सारी सालियों ने मिलकर दूल्हे को पकड़ लिया। फिर सालियों ने दूल्हे को जमीन पर पटककर जूते उतरवा लिए। आखिरकार दूल्हे को सालियों की बात माननी ही पड़ी और जूता देना पड़ गया। सिर्फ यही नहीं दूल्हे ने सालियों के साथ मिलकर जूता चुराई की रस्म भी पूरी की और बकायता सालियों को नेग के पैसे भी दिए। देखें वीडियो-

इससे पहले आप दूल्हा-दुल्हन को मैरिज चेयर पर बैठे देख सकते हैं, जो शादी की तमाम रस्मों को पूरा कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की बहने अपने जीजू के साथ मस्ती करने लगती हैं। हालांकि, सारी बहने मिलकर भी जीजू के जूते नहीं चुरा पाती हैं। इसके बाद सबने मिलकर ऐसा प्लान बनाया, जो दुल्हे ने सोचा भी नहीं होगा। सारी लड़कियां दूल्हे के पास पहुंच जाती हैं और उसे कुर्सी से नीचे गिराकर दूल्हे के जूते छीन लेती हैं। अंत में ना चाहकर भी दूल्हे को नेग के पैसे देने पड़ जाते हैं।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article