वायरल न्यूज़

Video: स्कूल नहीं आ रहा था छात्र तो मास्टर साहब पहुंच गए लेने, फिर जो नजारा सामने आया देखकर निकल जाएगी हंसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 11, 2023, 02:56 PM IST

Viral Video: एक बच्चा स्कूल नहीं जा रहा था। इसके बाद मास्टर साहब अपने साथ चार बच्चों को लेकर उसके घर पहुंच जाते हैं। चारों बच्चे उस छात्र के हाथ-पैर पकड़कर उसे उठा लेते हैं और अपने साथ लेकर स्कूल आते हैं। वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा फनी है।

Image

फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बचपन बहुत ही प्यारा होता है। बचपन में कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जो जिंदगीभर याद रहती हैं। आप भी बचपन में स्कूल जरूर गए होंगे। कई बार बच्चे बीमारी का बहाना बनाकर स्कूल नहीं जाते हैं। हालांकि, घरवालों को पता रहता है कि बच्चा बहाना बना रहा है। कई बार बच्चों की यह शिकायत स्कूल तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद टीचर बच्चे को बुलाने उसके घर पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको मौज आ जाएगी।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल नहीं जा रहा था। इसके बाद मास्टर साहब अपने साथ चार बच्चों को लेकर उसके घर पहुंच जाते हैं। पहले तो बच्चा यहांं-वहां छिपता है, लेकिन इसके बाद घर वाले उसे ढूंढकर मास्टर जी को सौंप देते हैं। फिर मास्टर साहब उन बच्चों से छात्र को पकड़ने को कहते हैं। आप देख सकते हैं कि चारों बच्चे उस छात्र के हाथ-पैर पकड़कर उसे उठा लेते हैं और अपने साथ लेकर स्कूल आने लगते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखने में बहुत ही फनी है। वीडियो को be_harami नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। आप देख सकते हैं कि छात्र को जब ले जा रहे होते हैं तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। लोग छात्र की ऐसी हालत देखकर उसका जमकर मजाक बनाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article