Video: शुभमन और विराट के सामने दर्शक लगा रहे थे 'सारा-सारा' के नारे, फिर कोहली ने दिया मजेदार रिएक्शन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 7, 2023, 06:30 PM IST

Viral Video: वीडियो में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल नजर आ रहे हैं। तभी स्टेडियम में मौजूद दर्शक ग्राउंड में खड़े हुए शुभमन को सारा तेंदुलकर के नाम से चिढ़ाने लगते हैं। इसके बाद वहां मौजूद विराट कोहली जो रिएक्शन देते हैं, वह बहुत ही मजेदार है।

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वर्ल्ड कप में जलवा दिखा रही है। भारतीय टीम ने अपने सभी आठ के आठ मैच जीत लिए हैं और पॉइंट टेबल पर नंबर एक पोजिशन हासिल कर चुकी है। इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई भी कर चुकी है। दूसरी तरफ भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर के साथ लगातार जुड़ रहा है। इसके साथ ही वह सारा के साथ कैमरे में भी कैद हुए हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपना रिश्ता कबूल नहीं किया है।

sara tendulkar

सुभमन गिल सारा तेंदुलकर (इंस्टाग्राम)

विराट कोहली का बेहद मजेदार रिएक्शन

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी है। वीडियो में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल नजर आ रहे हैं। दोनों के साथ वीडियो में स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी जुड़े हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक ग्राउंड में खड़े हुए शुभमन को सारा तेंदुलकर के नाम से चिढ़ाने लगते हैं। इसके बाद वहां मौजूद विराट कोहली जो रिएक्शन देते हैं, वह बहुत ही मजेदार है। देखें वीडियो-

End of Feed