वायरल न्यूज़

Video: पसंद का लड़का मिला तो कूदने लगी दुल्हन, फिर जो किया सिर पकड़ लेंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 8, 2023, 06:54 AM IST

Bride Groom Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि पसंद का दूल्हा मिलने के बाद दुल्हन की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वो उसे देखती ही खुशी से नाचने लगी।

Image

खुद की शादी में विवाह करते हुए दुल्हन का वीडियो नेटिजन्स को भी पसंद आया है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां विवाह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो नेटिजन्स को पसंद आते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो दुल्हन बनी एक ऐसी लड़की से जुड़ा है जो अपनी पसंद का दूल्हा मिलने पर खुशी झूम उठी। लड़की को इतनी खुशी हुई कि वो दौड़कर छत पर पहुंच गई और नाचने लगी। मगर फिर इसके बाद ऐसा कुछ दिखाई दिया कि सिर पकड़कर बैठ जाएंगे।

लड़की को मिला पसंद का दूल्हा

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की को जो लड़का पसंद था, परिवार ने उसी से विवाह तय करा दिया। अब विवाह का दिन आया और बारात भी बैंक्वेट हॉल के बहुत करीब पहुंच गई। देखकर ही मालूम होता है कि बारात जब विवाह स्थल के बिल्कुल करीब पहुंच गई तो डीजे का म्यूजिक और तेज हो गया। दूसरी तरफ दूल्हे की राह देख रही दुल्हन ने जैसी बारात देखी तुरंत दौड़कर छत पर पहुंच गई। यहां पसंद के लड़के को दूल्हे के रूप में देखकर उसकी खुशी को चार चांद लग गए। लड़की को समझ ही नहीं आया कि वो अपनी खुशी कैसे सेलिब्रेट करे।

मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया वीडियो बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल दूल्हे को देखते ही दुल्हन झूमकर नाचती है। वो ऐसे डांस करती है कि उसे दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिलने जा रही है। मगर इस दौरान दुल्हन कुछ ऐसा करती नजर आती है कि देखकर कोई भी सिर पकड़ लेगा। दरअसल डांस के बीच दुल्हन का हाथ बिजली के तार में लग गया, मगर वो फिर भी डांस करने में बिजी रहती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि अपने ही विवाह में डांस करते हुए दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article