वायरल न्यूज़

Video: जिंदगी और मौत से जूझ रही थी गौरेया, तभी शख्स ने बोतल से पिलाया पानी और हो गया चमत्कार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 03:47 PM IST

Viral Video: एक गौरैया जमीन पर पड़े-पड़े तड़प रही होती है। इसी बीच एक शख्स अपने हाथ में बोतल लेकर आता है और उसमें भरा पानी गौरेया को पिलाने लगता है। वीडियो देखकर यूजर्स का दिल खुश हो गया है।

Image

चिड़िया का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चमत्कारी वीडियो ने लोगों का दिल किया खुश
  • गौरैया के लिए देवदूत बनकर सामने आया शख्स
  • वीडियो देखकर लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: आपने धरती पर कई सारे चमत्कारिक चीजें देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको लाइव चमत्कार का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गौरैया जमीन पर पड़ी-पड़ी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। इस बीच एक शख्स खुदा बनकर गौरैया के पास आता है और बहुत ही चमत्कारिक तरीके से उसकी जिंदगी बचा लेता है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

नहीं देखा होगा ऐसा चमत्कारिक वीडियो

वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक गौरैया जमीन पर पड़े-पड़े तड़प रही होती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि गौरैया अब जिंदा नहीं बचेगी और अपनी जान गंवा देगी। इसी बीच शख्स अपने हाथ में बोतल लेकर आता है। बोतल में भरा पानी शख्स उस गौरैया को पिलाने लगता है। वीडियो में कहीं भी ऐसा नहीं लगता है कि गौरैया पानी पीकर जी उठेगी। हालांकि, पानी पीते ही चमत्कार हो जाता है और गौरैया देखते ही देखते उठ खड़ी होती है। देखें वीडियो-

दरअसल, पूरे भारत में इस समय प्रचंड गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों की हालत खराब हो रही है। इंसान, जानवर या पक्षी इस भीषण गर्मी से हर कोई छटपटा रहा है। इंसान तो पानी से खुद को ठंडा रख ले रहे हैं, लेकिन असहाय जीव-जंतु और पक्षी कई बार प्यास से तड़पने लगते हैं। कई बार पशु-पक्षी प्यास के कारण मर भी जाते हैं। ऐसे में यह शख्स पक्षी के लिए देवदूत बनकर आता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो को @Lap_surgeon नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article