वायरल न्यूज़

Video: स्टेज पर दूल्हे की आंख में चली गई कोई चीज, फिर नई नवेली पत्नी ने दिखाई ऐसी केयर दिल हार बैठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 7, 2023, 05:42 PM IST

Viral Video: जयमाला के बाद दूल्हे की आंखों में कुछ चला जाता है। इसे उसे तेज दर्द महसूस होता है। जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता चलता है, वह तड़प उठती है। आप देख सकते हैं इसके बाद दुल्हन तुरंत ही दूल्हे की आंख से कचरा निकालने लगती है।

Image

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं कुछ वीडियो लोगों को चौंका देते हैं। शादियों के ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। इन दिनों एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो शादी की स्टेज से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और जयमाला होने जा रहा है।

दुल्हन का एक्सप्रेशन देख दिल हार बैठेंगे

जयमाला होने के बाद लोग दूल्हा-दुल्हन पर फूल बरसा रहे होते हैं, तभी कुछ ऐसा हो जाता है। जो किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल, जयमाला के बाद दूल्हे की आंखों में कुछ चला जाता है। इसे उसे तेज दर्द महसूस होता है। पहले तो दुल्हन को कुछ समझ नहीं आता है, लेकिन जैसे ही उसे सारी सच्चाई पता चलती है। वह तड़प उठती है। आप देख सकते हैं दुल्हन तुरंत ही दूल्हे की आंख से कचरा निकालने लगती है। इसके बाद वह बड़े ही प्यार से उसकी आंख में फूंककर राहत पहुंचाती है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन बहुत ही प्यारे नजर आ रहे हैं। दुल्हन की केयर देख सोशल मीडिया यूजर्स भी दिल हार बैठते हैं। कई यूजर्स ऐसा कहते नजर आ रहे हैं कि 'लाइफ में बस इतनी केयर करने वाली वाइफ चाहिए।' वीडियो को ashishofficial_79 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article