वायरल न्यूज़

Video: NCP पार्षद के बेटे को भारी पड़ी हीरोपंती, हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुऐ पिस्टल लहराया तो हुई FIR

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 13, 2023, 02:39 PM IST

Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर से एनसीपी पार्षद नागेश गायकवाड़ के बेटे चेतन गायकवाड़ रंगपंचमी के दिन रील्स बनाने के चक्कर में सड़क पर हीरोपंती करने निकल पड़े। उन्होंने सबसे पहले सड़क पर हाथ छोड़कर बाइक चलाई इसके बाद सरेआम पिस्टल भी लहराया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्षद पुत्र को हीरोपंती की मिली सजा
  • चलती बाइक में सरेआम लहराया पिस्टल
  • पुलिस ने पार्षद पुत्र के खिलाफ दर्ज की FIR

Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर के पार्षद को हीरोपंती भारी पड़ी है। सोलापुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस के पार्षद नागेश गायकवाड के बेटे ने रील्स बनाने के चक्कर में चलती बाइक पर हाथ छोड़कर पिस्टल लहराया। अब पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर पार्षद बेटे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि NCP पार्षद के बेटे चेतन बाइक चलाते समय हैंडल छोड़ देते हैं। इसके बाद हाथ में पिस्टल लहराने लगते हैं।

हीरोपंती के चक्कर में हो गया भारी नुकसान

वीडियो यहीं खत्म नहीं होता है। एनसीपी पार्षद के बेटे पिस्टर लहराते हुए डायलॉगबाजी भी करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सिटी पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो एक दिन पहले रंगपंचमी के अवसर का है। रंगपंचमी के दिन एनसीपी पार्षद नागेश गायकवाड़ के बेटे चेतन गायकवाड़ रील्स बनाने के चक्कर में सड़क पर हीरोपंती करने निकल पड़े। इसके बाद उन्होंने बाइक पर हाथ में पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पार्षद पुत्र के खिलाफ सलगर वस्ती थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्षद पुत्र की पिस्टर जब्त भी की जा सकती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article