Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हैरान करते हैं तो कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर इतने लोगों को बिठाकर निकालता है, जिन्हें गिनने वाले गिनती भूल जाते हैं। वीडियो देखकर आप हंसने पर भी मजबूर हो जाएंगे।
बाइक पर दस प्राणी (इंस्टाग्राम)
वायरल वीडियो में जो दिख रहा है, वैसा पहले शायद ही आपने देखा होगा। आपने आमतौर पर एक बाइक पर दो लोगों को ही बैठे देखा होगा। कई बार तीन लोग बाइक पर बैठ जाते हैं। हालांकि, तीन लोगों को बाइक पर बैठने की अनुमति नहीं होती है। इसके बाद भी कई बार लोग ट्रिपलिंग कर लेते हैं। हालांकि इस वीडियो में एक बाइक पर दो या तीन नहीं बल्कि कुल 10 लोग सवार हैं। इसमें सात इंसान और घर के तीन जानवर शामिल हैं। इसके साथ ही घर का सामान भी बाइक पर टंगा हुआ नजर आ रहा है। देखें वीडियो-
बाइक पर लद गया पूरा परिवार
आप देख सकते हैं कि बाइक पर पूरा परिवार बैठ गया है। ऐसा लगता है कि बाइक को लोडर की तरह इस्तेमाल किया गया है। देख सकते हैं कि मुखिया बाइक चला रहा है। मुखिया के पीछे उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चे बैठे हुए हैं। वहीं आगे टंकी पर भी दो बच्चे बैठे हैं। मां ने अपनी पीठ पर एक बच्चे को सुलाया हुआ है। इसके अलावा बाइक पर दो कुत्ते और एक बच्चे के हाथ में एक मुर्गा नजर आ रहा है। इसके बाद बाइक पर झोले, डब्बे-बाल्टियां लटका दी गई हैं।
