वायरल न्यूज़

Viral: जिम में दद्दा ने बहाया पसीना, बुजुर्ग का हौसला देख कायल हुए लोग, कहा - हम किसी से कम नहीं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 13, 2023, 01:02 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी लाइफ को लेकर एकाग्र हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बुजुर्ग जिम में बटरफ्लाई एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग ने जिम में किया एक्सरसाइज
  • वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Gym Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक बुजुर्ग का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो में बुजुर्ग एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह दंग रह जा रहा है कि आखिर इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद बुजुर्ग जिम कैसे कर ले रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुजुर्ग शख्स जिम बटरफ्लाई एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग के हौसले को देखकर सभी शॉक्ड रह गए और सभी बुजुर्ग की तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो में जब आप बुजुर्ग को देखेंगे तो वह बिल्कुल गांव वाले दद्दा की तरह नजर आ रहे हैं। कसरत करते हुए उन्होंने लुंगी और बनियान पहने नजर आ रहे हैं, जो और भी मजेदार लग रहा है।

बुजुर्ग का जिम में एक्सरसाइज करते हुए वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है दद्दा बॉडी बना कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी लगन सभी इंसान के अंदर होनी चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 31 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article