Video: खेत में सोते समय शख्स की शर्ट में घुस गया सांप, फिर जो हुआ देखकर आपकी भी हालत हो जाएगी खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 28, 2023, 07:16 PM IST

Snake Video: इंसान अपने खेत की रखवाली करते-करते वहीं सो जाता है। अचानक उसे अपने शरीर पर कुछ महसूस होता है और उसकी नींद खुल जाती है। इसके बाद वह चीख-पुकार मचाने लगता है। चीख-पुकार मचते ही वहां लोग इकट्ठे हो जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के साथ होती है डरावनी चीज
  • शर्ट में घुस जाता है खूंखार सांप
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। कई लोगों की सांप को दूर से देखकर ही हालत खराब हो जाती है। इस धरती पर सांपों की 2500 से 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से लगभग 70 प्रजातियों के सांप जहरीले होते हैं। इस दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम में सांप कहीं भी छिप जाते हैं, क्योंकि उनके रहने की जगहों पर पानी भर गया है। कई बार वह इंसान के घरों में पहुंच जाते हैं।

snake

शर्ट में घुस गया सांप (इंस्टाग्राम)

शख्स की शर्ट में घुस जाता है सांप

इसी क्रम में एक सांप एक इंसान की शर्ट में घुस जाता है। दरअसल, यह इंसान अपने खेत की रखवाली करते-करते वहीं सो जाता है। अचानक उसे अपने शरीर पर कुछ महसूस होता है और उसकी नींद खुल जाती है। इसके बाद उसे पता चल जाता है कि उसकी शर्ट में सांप घुस गया है। यह महसूस करते ही शख्स की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद वह चीख-पुकार मचाने लगता है। चीख-पुकार मचते ही वहां लोग इकट्ठे हो जाते हैं और उसे बचाने के लिए आ जाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed