OMG: फुल टशन में टाइगर को टहलाने निकला छोटा बच्चा, बेखौफ अंदाज देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 4, 2023, 03:37 PM IST

Viral Video: टाइगर इंसान को चीरफाड़ कर रख देते हैं। वह जिस भी इलाके में घुस जाते हैं, वहां तांडव मचा देते हैं।​​ दूसरी तरफ एक छोटा बच्चा टाइगर को अपने इशारे पर नचाता दिख रहा है। वह फुल टशन में टाइगर के गले की रस्सी को पकड़े नजर आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा एक खूंखार टाइगर को फुल टशन में टहलाने निकलता है। वीडियो देखकर आपकी भी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा टाइगर को अपना दोस्त समझता है। उसे जरा भी डर नहीं लग रहा है। वह फुल टशन में टाइगर के गले की रस्सी को पकड़े नजर आ रहा है।

tiger video

बच्चे के इशारे पर नाचता टाइगर (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। हम सभी जानते हैं कि टाइगर बहुत ही खूंखार होते हैं। आपने कई ऐसी घटनाएं सुनी होंगी कि टाइगर इंसान को चीरफाड़ कर रख देते हैं। वह जिस भी इलाके में घुस जाते हैं, वहां तांडव मचा देते हैं। टाइगर का नाम सुनकर ही लोगों की रुह कांप जाती है। टाइगर के दांत बहुत ही ज्यादा नुकीले होते हैं। वहीं वह अपने मजबूत जबड़े से बड़े-बड़े जानवरों को भी शिकार कर लेते हैं। जंगल में तो टाइगर का राज चलता है। देखें वीडियो-

End of Feed