OMG: केला 400 रुपये.. सेब 500 रुपये किलो, पाकिस्तान से आए इस Video ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका

Viral Video: जब भारतीय व्लॉगर दुकानदार से सेब के दाम पूछता है तो वह उसे 500 रुपये किलो बताता है। इसके अलावा माल्टा के दाम 250 से 450 रुपये किलो तक होते हैं। जब भारतीय व्लॉगर खजूर की कीमत पूछता है तो उसकी कीमत सुन वह हैरान रह जाता है। पाकिस्तानी दुकानदार खजूर का भाव 1200 रुपये किलो बताता है।

Viral Video: पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में पाकिस्तान में फलों की कीमतों के बारे में पता चल रहा है, जो आसमान छूती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को एक भारतीय व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां से वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल, भारतीय व्लॉगर रिजवान इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं। वह पाकिस्तान के कई सारे वीडियो शूट करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट rizwansidravlog पर शेयर कर चुके हैं।

Pakistan Video

पाकिस्तान में फलों की कीमतें (इंस्टाग्राम)

पाकिस्तान से सामने आया वीडियो

जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है, उसमें रिजवान पाकिस्तान के एक फल बाजार में पहुंचे दिख रहे हैं। फल बाजार में पहुंचकर वह दुकानदार से अलग-अलग फलों के दाम पूछते दिख रहे हैं। इसके बाद जैसे ही दुकानदार उनसे फलों की कीमतें बताता है, उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय व्लॉगर दुकानदार से सबसे पहले केले के दाम पूछता है। इसके बाद दुकानदार भारतीय व्लॉगर से केले की अलग-अलग किस्मों के दाम बताता है। जो 250 रुपये से लेकर 450 रुपये तक होती हैं। इसके बाद दुकानदार पपीते का दाम 400 रुपये किलो बताया है। देखें वीडियो-

End of Feed