वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं कितने घोड़े, इसका जवाब बताएगा आप जीनियस हैं या फिसड्डी

Personality Test: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में आपको कई सारे घोड़े छिपे दिखाई दे रहे होंगे। आपको इन छिपे हुए घोड़ों की संख्या गिनने का चैलेंज पूरा करना है। अब आपको बताना है कि पहली नजर में आपको तस्वीर में कितने घोड़े दिखाई देते हैं। पहले तो आपको कम ही घोड़े दिखेंगे, लेकिन ध्यान से देखने पर आपके सामने कई घोड़े उभरकर सामने आ जाएंगे।

Image

अनोखा ऑप्टिकल इल्यूजन (X)

Personality Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीरें जहां एक तरफ लोगों की आंखों को धोखा दे रही है, वहीं यूजर्स के दिमाग की धार भी परखती नजर आ रही है। यह तस्वीर लोगों की पर्सनैलिटी टेस्ट भी करेगी। दरअसल, इस तस्वीर में एक सवाल छिपा हुआ है, जिसके जवाब के जरिए आप अपनी पर्सनैलिटी जान सकते हैं। यह तस्वीर लोगों के सोचने की क्षमता, उनकी अवलोकन शक्ति और पर्सनैलिटी से जुड़े पहलुओं को उजागर कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में आपको कई सारे घोड़े छिपे दिखाई दे रहे होंगे। आपको इन छिपे हुए घोड़ों की संख्या गिनने का चैलेंज पूरा करना है। अब आपको बताना है कि पहली नजर में आपको तस्वीर में कितने घोड़े दिखाई देते हैं। पहले तो आपको कम ही घोड़े दिखेंगे, लेकिन ध्यान से देखने पर आपके सामने कई घोड़े उभरकर सामने आ जाएंगे। आप जितने घोड़े इस तस्वीर में देख पाएंगे, उसके आधार पर आपकी पर्सनैलिटी पता चलेगी।

अगर आपको दिखे सिर्फ 5 घोड़े

अगर आपको सिर्फ 5 घोड़े दिखे तो माना जाएगा कि आप बड़ी तस्वीर पर फोकस करने वाले इंसान हैं। किसी भी स्थिति को आप व्यापक नजरिए से देखते हैं। इसके साथ ही आप जल्दबाजी में फैसले लेना पसंद नहीं करते। आप किसी भी कदम को उठाने से पहले उसके परिणामों पर गहराई से विचार करते हैं। हालांकि, कभी-कभी यह सोच आपको अपनी क्षमताओं को लेकर जरूरत से अधिक आत्मविश्वासी बना सकती है।

अगर आपको दिखे 5 से 10 के बीच घोड़े

अगर आपको तस्वीर में 5 से 10 के बीच घोड़े दिखते हैं तो मान लीजिए कि आप परफेक्शन पसंद इंसान हैं। आप हर छोटी से छोटी डिटेल पर ध्यान रखते हैं और किसी काम को हल्के में नहीं लेते। आप असफलता से घबराने के बजाय उसको दिल से स्वीकार करते हैं। इसके साथ ही असफलता से सीखने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ टाइम आपकी कार्यशैली काफी जटिल हो जाती है, जिससे आसपास के लोगों को उसे समझने में मुश्किल होती है।

अगर आप दिखे 11 या उससे अधिक घोड़े

अगर आपको तस्वीर में 11 या उससे अधिक घोड़े दिखे तो मान लीजिए कि आप बहुत ही तेज-तर्रार और पैनी नजर रखने वाले इंसान हैं। आपकी यह खूबी आपको खास बनाती है। आपके साथ लोग काम करना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार लोग आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते, क्योंकि आप परिणामों को लेकर बहुत आशावादी होते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article