जूनियर NTR के हिट गाने 'दावूदी' पर बच्‍चे ने किया शानदार डांस, Viral Video पर एक्‍टर ने दी प्रतिक्रिया

Viral Video: वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। 20 मिलियन से ज़्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। मगर सबसे खास बात है कि, बच्‍चे की ऊर्जा और बेहतरीन परफॉर्मेंस ने जूनियर एनटीआर को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया।

Viral Video: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्‍म देवरा: पार्ट 1 ने ज़बरदस्त सफलता पाई थी। धांसू एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक भी उत्‍साहित हो गए थे। कहानी और अभिनय के अलावा इस फिल्म के म्‍यूजिक ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया था। फिल्‍म का 'दावूदी' काफी ट्रेंड हुआ। गाने पर जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के शानदार मूव्स को फॉलो करते हुए एक स्कूली बच्‍चे ने जबरदस्‍त डांस परफॉर्मेंस दी। 'दावूदी' सॉन्‍ग के हुक स्टेप्स को बखूबी निभाकर लड़के ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों से वाहवाही लूटी। इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर देखने के बाद खुद जूनियर एनटीआर ने प्रतिक्रिया दी है।

बच्‍चे का डांस वायरल।

इस क्लिप में स्कूली छात्रों का एक समूह गाने पर अभ्यास कर रहा है, लेकिन बीच में बैठा लड़का ही सबसे ज़्यादा चर्चा में है। वीडियो में उसकी एनर्जी साफ देखी जा सकती है क्योंकि वह हर कदम को इस तरह से बखूबी निभाता है जैसे उसे हर कदम याद हो। वीडियो के अंत में कोरियोग्राफर छात्रों को स्टेप्स सिखाने के लिए समूह में शामिल हो जाता है। फिर भी, बीच में बैठा छोटा सितारा एक भी पल नहीं चूकता, वह अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के साथ नाचता रहता है। गाने के बीच में लड़के का दोस्‍त उसे चश्‍मा भी देता है ताकि वो स्टाइलिश लगे। इसके बाद वो सनग्लास पहनकर डांस करते हुए नजर आता है।

End of Feed