Viral Video: कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि क्या करना है क्या नहीं। वह बस अपनी मर्जी से जो मन होता है, वह काम करते रहते हैं। कई बार वह महंगे से महंगा सामान तोड़-फोड़ देते हैं। हालांकि, वह कितना भी नुकसान कर दें लेकिन उन पर गुस्सा नहीं आता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक क्यूट सा बच्चा महंगा लैपटॉप साबुन-पानी से धुलता नजर आ रहा है। दरअसल, बच्चे ने अपनी मम्मी को बर्तन धोते देखा था।
बच्चे ने धोया लैपटॉप (फेसबुक)
बच्चे ने पानी से साफ किया लैपटॉप
मम्मी को बर्तन धोते देखकर बच्चे के दिमाग में आया होगा कि क्यूं न गंदा दिख रहे लैपटॉप को भी साफ कर दिया जाय। जब मम्मी घर पर नहीं थीं तो बच्चा लैपटॉप उठा लाया। इसके बाद शॉवर चलाकर उसने लैपटॉप को साबुन और पानी से धो डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कई लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोगों को बच्चे की यह हरकत क्यूट लग रही है। वीडियो को फेसबुक पर एक यूजर ने शेयर किया। वीडियो चीन का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपने पिता के लैपटॉप को अच्छे से रगड़-रगड़ कर साफ कर रहा है। बता दें कि वीडियो में दिख रहा लैपटॉप एप्पल का मालूम पड़ रहा है, जो काफी महंगा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा एक प्लास्टिक के टब में पानी भरकर उसमें साबुन का झाग मिलाता है और फिर लैपटॉप को उसी में डुबा देता है। बच्चे ने शायद सोचा होगा कि साफ लैपटॉप देखकर उसके मम्मी-पापा खुश हो जाएंगे। फिलहाल, घर में मौजूद किसी सदस्य ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
