Video: दुल्हन की अच्छी फोटो नहीं खींच पा रहा था फोटोग्राफर, फिर देखिए दूल्हे ने क्या किया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2023, 08:57 PM IST

Dulha Dulhan Video: फोटो खींचने के लिए जो कैमरामैन आया था, वह दुल्हन की अच्छी फोटो नहीं खींच पा रहा था। इसके बाद दूल्हा खुद ही दुल्हन की फोटो खींचने लगता है। जब दूल्हा फोटो खींचने लगता है तो दुल्हनिया भी तरह-तरह के पोज देकर फोटो क्लिक करवाने लगती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो वायरल
  • दूल्हे ने खींची दुल्हन की फोटो
  • दुल्हन ने मजे से खिंचवाई फोटो

Dulha Dulhan Video: इंटरनेट पर दूल्हा और दुल्हन के तमाम वीडियो देखने को मिलते हैं। दूल्हा और दुल्हन के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। कई बार फोटोग्राफर दूल्हा-दुल्हन के कुछ ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर देता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सोचिए अगर कैमरामैन न हो तो दूल्हा और दुल्हन के बेहतरीन वीडियो को रिकॉर्ड कौन करेगा। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

dulhan

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

दरअसल, दूल्हे ने शादी में फोटो खींचने के लिए जिस कैमरामैन को किया था। वह दुल्हन की अच्छी फोटो नहीं खींच पा रहा था। इससे दुल्हन काफी गुस्सा हो रही थी। इसके बाद दूल्हा कैमरामैन को हटाकर खुद अपनी दुल्हन की फोटो खींचने लगता है। जब दूल्हा फोटो खींचने लगता है तो दुल्हनिया भी तरह-तरह के पोज देकर फोटो क्लिक करवाने लगती है। दूल्हा-दुल्हन का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। जब दूल्हा दुल्हन को ऐसा करते हुए रिश्तेदार देखते हैं तो वह भी हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed