वायरल न्यूज़

Video: पीली साड़ी वाली महिला का नया अंदाज देखकर दिल हार बैठे लोग, बॉलीवुड गाने पर गिराई बिजलियां

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 23, 2023, 06:05 PM IST

Reena Dwivedi Viral Video: लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान एक महिला पोलिंग ऑफिसर अपने पहनावे और अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। रीना द्विवेदी नाम की इस महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Image

रीना द्विवेदी वीडियो (इंस्टाग्राम)

Reena Dwivedi Viral Video: पीली साड़ी वाली महिला आपको याद है? लोकसभा चुनाव 2019 के समय एक महिला पोलिंग ऑफिसर अपने पहनावे और अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इस पोलिंग ऑफिसर का नाम था रीना द्विवेदी। रीना द्विवेदी लखनऊ की रहने वाली हैं। जो अपनी 'पीली साड़ी वाली' के नाम से लोगों की जुबां पर चढ़ गई थीं। इसके बाद रीना द्विवेदी अपने तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने लगीं।

पीली साड़ी वाली महिला ने बदला अंदाज

रीना द्विवेदी का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वह एक बॉलीवुड गाने पर रील्स बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह बहुत ही अलग अंदाज में लोगों को प्रभावित करती दिख रही हैं। उनका अंदाज और उनकी खूबसूरती लोगों को दीवाना बना रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रीना द्विवेदी मेहंदी हसन के गजल 'रफ्ता-रफ्ता वो मेरे' पर बहुत ही खूबसूरत अंदाज में रील्स बना रही हैं। देखें वीडियो-

रील्स बनाते समय रीना द्विवेदी अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही हैं। ग्रे कलर की साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। वीडियो बनाते समय उनका एक्सप्रेशन बेहद ही कमाल का है। जिस तरह वह कैमरे में देख रही हैं, ऐसा लगता है कि वह एक्टिंंग की क्लास ले रही हैं। फिलहाल उनका वीडियो तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट dwivedi_reena1987 पर शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article