वायरल न्यूज़

Video: फैक्ट्री में इतनी साफ-सफाई से बन रही थी पानी-पूरी, देखकर अपना दिल हार बैठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 17, 2023, 06:48 PM IST

Pani Puri Making Video: आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई भी खाने की चीज बहुत ही गंदे तरीके से बनती दिखी होगी। दूसरी तरफ इस वीडियो में पानी पूरी बहुत ही साफ-सफाई से बनती नजर आ रही है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया है।

Image

पानी पूरी मेकिंग (इंस्टाग्राम)

Pani Puri Making Video: पानी पूरी हर किसी को पसंद होता है। लोग लाइन लगाकर पानी पूरी खाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में पानी पूरी बनती नजर आ रही है। यह पानी पूरी एक फैक्ट्री में बनती दिख रही है। सबसे अहम बात यह है कि पानी पूरी बहुत ही साफ-सफाई से बन रही है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया है।

काफी साफ-सफाई से बनती दिखी पानी पूरी

आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई भी खाने की चीज बहुत ही गंदे तरीके से बनती दिख रही होगी। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सामने आते हैं, जिसमें साफ-सफाई का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जाता है। दूसरी तरफ इस वीडियो में कहीं भी गंदगी देखने को नहीं मिलती है। आप देख सकते हैं कि बहुत ही साफ-सफाई से पानी-पूरी बनाई जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि पानी पूरी बनाते समय सारा काम मशीन से हो रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जब साफ-सफाई देखी तो गोलगप्पे बनाने वाले की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि पूरे देश में सिर्फ यही पानी पूरी खाने लायक है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, 'सबसे स्वच्छ पानी पुरी' वीडियो को the__bearded__foodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article