वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तानी रिपोर्टर ने अपने ही देश के लोगों की कर डाली बेइज्जती, बोली- यहां रहते हैं सिर्फ गधे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 18, 2023, 07:30 PM IST

Pakistani Reporter Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह वीडियो पाकिस्तान का है। वहां एक महिला रिपोर्टर अपने ही देश की और वहां के लोगों की इंसल्ट करती नजर आ रही है। वह सीधा कहती है कि पाकिस्तान में सिर्फ गधे हैं।

Image

पाकिस्तानी रिपोर्टर ने अपने देश की कर डाली बेइज्जती (ट्विटर)

Pakistani Reporter Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का है। जहां एक महिला रिपोर्टर अपने ही देश के लोगों की इंसल्ट करती नजर आ रही है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स से महिला रिपोर्टर जिस तरह के सवाल-जवाब करती है। उसे सुनकर आपकी अपने आप हंसी छूट जाएगी। वीडियो में आप एक महिला रिपोर्टर को एक पाकिस्तानी शख्स से बात करते सुन सकते हैं। इसमें वह भारत और कश्मीर को लेकर सवाल पूछती नजर आ रही है।

महिला रिपोर्टर ने पाकिस्तान की कर दी बेइज्जती

रिपोर्टर सबसे पहले उस शख्स से भारत को लेकर कोई सवाल करती है तो वह शख्स कहता है कि भारत हमारा दुश्मन है। इसके जवाब में रिपोर्टर उससे कहती है कि भारत कोई हमारा दुश्मन नहीं है। हमने जानबूझकर उसे अपना दुश्मन बनाया हुआ है। महिला रिपोर्टर उसे समझाती है कि भारत दुश्मन देश नहीं है। इस पर शख्स बार-बार कहता है कि क्या आपको नहीं पता कि भारत हर लिहाज से हमारा दुश्मन है। इसके बाद रिपोर्टर कहती है कि क्या भारत ने हमारी रोटी बंद की है? देखें वीडियो-

इसके बाद शख्स कहता है कि कश्मीर में भारत क्या कर रहा है?' इस पर रिपोर्टर उसे बताती है कि पाक अधिकृत कश्मीर में हमारे द्वारा ही जुल्म किया जा रहा है। वहां पर न तो स्कूल है और न ही शिक्षा है। इसके बाद रिपोर्टर यह कहती है कि भारत के कश्मीर में सबसे ज्यादा मेडिकल यूनिवर्सिटी है। वह शख्स को बताती है कि दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिज भी भारत ने कश्मीर में बनाया है। वहां रेलवे स्टेशन है, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसके बाद रिपोर्टर कहती है कि हमारे यहां गधों के सिवाय कुछ भी नहीं है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article