वायरल न्यूज़

यूपी पुलिसकर्मी का ऐसा VIDEO जिसे मिले 50 लाख लाइक, देखकर आप भी फिदा हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 21, 2024, 01:56 PM IST

UP Policeman Viral Video: इसमें देखेंगे कि पुलिस कर्मचारी नन्हे परिंदों का खाना खिला रहा है। इधर परिंदों का भी उसपर अटूट विश्वास नजर आता है, जो बिना डरे उसके हाथ पर आकर बैठ जाते हैं।

Image

वीडियो देखकर पुलिसकर्मी के फैन बन जाएंगे आप। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
  • मिले पचास लाख लाइक्स
  • देखकर फैन हो जाओगे आप

UP Policeman Viral Video: पुलिस शब्द सुनते ही दिमाग में रौबदार, कड़क और डराने-धमकाने वाली छवि के शख्स की कल्पना होने लगती है। मगर सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो किसी भी इंसान ऐसी सोच को बिल्कुल बदल देगा। सामने आया वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात एक पुलिस कर्मचारी का मालूम होता है। इसमें पुलिसकर्मी कुछ ऐसा करते हुए कैमरे में कैद हुआ कि पूरा इंटरनेट उसपर फिदा हो गया। उसका वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि अभी तक करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। इसे करीब पचास लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

पक्षियों से गजब का लगाव दिखा

वायरल वीडियो एक ऐसे पुलिसकर्मी से जुड़ा है जिसे पक्षियों से बहुत लगाव है। वो पक्षियों के दर्द को अपना दर्द समझता है। उनकी भूख को अपनी भूख समझता है। इसीलिए ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद ये पुलिसकर्मी पक्षियों को भोजन खिलाना बिल्कुल भी नहीं भूलता। वीडियो में देखेंगे कि सिर्फ कर्मचारी को ही पक्षियों से लगाव नहीं है, बल्कि पक्षियों का भी उसमें अटूट भरोसा है। पक्षी बिना डरे उसके हाथ पर बैठकर दाना खाते हैं। इधर शख्स भी उन्हें बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। आखिर में देखेंगे कि पुलिसकर्मी जहां-जहां जाता है नन्हे परिंदे भी उसके पीछे-पीछे आ पहुंचते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सोशल मीडिया यूजर्स को पुलिसकर्मी का फैन बना दिया। मालूम कि वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रवेंद्र यादव (pravendra_yadav1001) के पेज से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article