वायरल न्यूज़

Viral Video: कभी ऐसे कपड़े बदलते देखा है, शख्स के इस अनोखे स्टाइल को देख आंखें खुली रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 2, 2023, 03:18 PM IST

इस वीडियो में आप एक शख्स को लुंगी बदलते हुए देख पाएंगे, जिसके कपड़े बदलने के स्टाइल को देख आप दंग रह जाएंगे। इस अनोखे स्टाइल को देखकर यूजर्स भी काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Image

लुंगी बदलने का अनोखा अंदाज (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपड़े बदलने का अनोखा स्टाइल
  • शख्स ने अनोखे अंदाज में बदली लुंगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Unique Style of Changing Clothes Viral Video: काफी बार हमें कुछ यूनिक देखने को मिल जाता है, जो यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसे वीडियोज या रील्स को वे काफी बार शेयर भी करते हैं, जिससे वह वीडियो काफी पापुलर हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स के कपड़े बदलने के अंदाज को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे और आपकी खुली की खुली रह जाएंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बाइक से आता है और फिर पास में ही बैठे दूसरे शख्स से लुंगी बदलता है और वो भी खड़े-खड़े। इसके बाद दोनों एक-दूसरे की लुंगी ऐसे बदलते हैं, जैसे घर से ही पहनकर आया हो। कपड़ा बदलने का यह अनोखा अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखेंगे।

कपड़े बदलने का अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़के अपनी डीपी को छोड़कर सब कुछ काफी समय में बदल सकते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि 'भाई मैं डेट पर जा रहा हूं, ये ले तू मेरी लुंगी पहन ले, मैं तेरी पहन लेता हूं'। इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'sagarcasm' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article