VIDEO: टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप! जुड़वा बच्चियों ने की भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर दो बच्चियों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चियों को इस टूर्नामेंट के विजेता की भविष्यवाणी करते हुए सुना जा सकता है। इन बच्चियों का दावा है कि इस बार का वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा।

T-20 World Cup का खुमार पूरी दुनिया भर के क्रिकेट लवर्स पर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया भी इसी रंग में रंगा नजर आ रहा है। आए दिन मैच से जुड़े फनी मीम्स, वीडियो क्लिप्स और वायरल मोमेंट्स सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल में इसी टूर्नामेंट से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो जुड़वां बहनों ने इस टूर्नामेंट को लेकर अहम भविष्यवाणी की है। इन जुड़वां बहनों का दावा है कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप भारत की झोली में जाएगा।

मासूम जुड़वा बच्चियों ने बताया कौन जीतेगा T-20 World Cup

मासूम जुड़वा बच्चियों ने बताया कौन जीतेगा T-20 World Cup (Instagram/Timesnownavbharat)

कौन जीतेगा इस बार का T-20 World Cup

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों बच्चियों से यह पूछा गया कि इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा? इस पर बच्चियों का कहना था कि इंडिया सालों से जीतते आया है तो हमें लगता है कि इस बार भी यह T-20 वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा। फिर उनसे उनके फेवरेट प्लेयर के बारे में पूछा जाता है। इस पर वे जवाब देती हैं कि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत पसंद थे लेकिन अब वे दोनों रिटायर हो चुके हैं।

End of Feed