वायरल न्यूज़

OMG: परीक्षा में पूछा भोजन के मुख्य स्त्रोत कौन-कौन से है? छात्र ने दिया ऐसा अनोखा जवाब वायरल हो गया आंसर शीट

OMG: सोशल मीडिया पर एक अनोखा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र ने सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़कर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस पोस्ट पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

छात्र का मजेदार जवाब (तस्वीर साभार- @writer_vijay__07)

OMG News: सोशल मीडिया पर अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिलते होंगे। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते? वहीं, कुछ मामले यूजर्स के दिल जीत लेते हैं और उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया को हिल दिया है। क्योंकि, एक परीक्षा में छात्र ने सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई दंग रह गया है। आलम ये है कि इस पोस्ट (Viral Post) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया पर लोग ऐसे-ऐसो पोस्ट शेयर करते हैं, जो कई बार सोच से अलग होते हैं। इनमें कुछ रियल होते हैं, तो कुछ को प्लानिंग के साथ शेयर किया जाता है। कुछ पोस्ट तो ऐसे होते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वायरल पोस्ट में आपको कुछ ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी बोलती भी बंद हो जाएगी। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं परीक्षा में एक सवाल पूछा गया कि हमारे भोजन के मुख्य स्त्रोत कौन-कौन से है? इस पर एक छात्र ने जवाब में लिखा- भंडारा, शादी, तेरहवी, बर्थ डे। इस जवाब को पढ़कर टीचर का दिमाग भी घूम गया और उन्होंने छात्र को जीरो नंबर दिए और लिखा- कल से स्कूल मत आना। देखें पोस्ट...

छात्र का मजेदार जवाब

पोस्ट देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ऐसा जवाब कौन लिखता है भाई। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार पोस्ट को 'writer_vijay__07' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार पोस्ट को काफी लोग अब तक देख चुके हैं और पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है छात्र ने गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि लगता है काफी होनहार छात्र है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article