Aayeinnn! मम्मी दो-दो कैसे हो गईं? एयरपोर्ट पर पहली बार मां की जुड़वां बहन को देख कन्फ्यूज हो गई बच्ची

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो इस वक्त बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक नन्ही बच्ची अपनी मां की जुड़वां बहन से जब पहली बार मिलती है तो वह दोनों को एक साथ देख कन्फ्यूज हो जाती है। बच्ची की कन्फ्यूजन को देखकर हर कोई हंस पड़ा। ये प्यारा पल इतना क्यूट और फनी है कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

बच्चों की प्यारी और अनमोल दुनिया को देख अक्सर हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक नन्ही बच्ची अपनी मां की जुड़वां बहन को पहली बार देख हैरान रह गई। बच्ची की इस कन्फ्यूजन को देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

मां की जुड़वां बहन को देख हैरान रह गई बच्ची

मां की जुड़वां बहन को देख हैरान रह गई बच्ची (X/@itsme_urstruly)

जब पहली बार मां की जुड़वां बहन से मिली बच्ची

बच्ची और अपनी मौसी की पहली मिलन का यह वीडियो इतना क्यूट और फनी है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची की मां उसे अपनी गोद में लिए अपनी जुड़वां बहन के आने का इंतजार कर रही है। अचानक मां की जुड़वां बहन को देख बच्ची हैरान हो जाती है। वह बार-बार अपनी मां की तरफ मुड़कर देखती है, फिर दोबारा मौसी की तरफ, उसके चेहरे पर हैरानी और कन्फ्यूजन साफतौर पर देखी जा सकती है।

End of Feed