सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कई बार अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आए एक वीडियो (Video) में देखने को मिला। वीडियो में एक युवक हैंगिंग ब्रिज के किनारे खड़ा नजर आ रहा है। वह पुल के मोटे से केबल रेलिंग को पकड़ कर खड़ा है और साथ ही खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह पुल के किनारे खड़े होकर आहिस्ता-आहिस्ता चलता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद वह पुल के नीचे वाला केबल पकड़ कर नीचे लटक जाता है और वह स्टंट दिखाने लगता है। जिसके बाद कुछ ही देर में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे नदी में जा गिरता है। यह पूरा नजारा काफी डरावना है। जिस तरह युवक अचानक नीचे गिरता है, उसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
झूलापुल पर स्टंट करते वक्त हुआ हादसा (X/@iNikhilsaini)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
हैंगिंग ब्रिज पर स्टंट करने लगा युवक
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर तमाम प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया गया है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @iNikhilsaini नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना को लेकर कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिथौरागढ़ के चंडिकाघाट का है। हालांकि, वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखाई देने वाले उस युवक की स्थिति बाद में कैसी रही, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी
नदी पर बने ऐसे पुल पर लटककर या खतरनाक करतब दिखाकर स्टंट करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। पुल से नीचे नदी में गिरने पर गंभीर चोट लगने या जान जाने का भी खतरा हो सकता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में नदियों का बहाव तेज होता है। साथ ही पानी की गहराई और नीचे मौजूद चट्टानों का अंदाजा लगाना भी आसान नहीं होता। ऐसे में थोड़े से रोमांच के लिए इस तरह का जोखिम उठाना भारी पड़ सकता है। आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और लोगों का ध्यान खींचने के लिए कई लोग खतरनाक स्टंट करते हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन समझते हैं, लेकिन ऐसे करतब कभी भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
