Cobra and Man Kissing Scene Viral Video: किंग कोबरा कितना खतरनाक सांप होता है, इसके बारे में सभी को मालूम है। शायद ही कोई ऐसा हो, जो उसके पास जाना पसंद करे। इसके विपरीत कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो उसे आसानी से पकड़ लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि कोई सांप जैसे खतरनाक जानवर को बिल्कुल पालतू जानवर की तरह ट्रीट कर रहा हो, उसे प्यार कर रहा हो, उसे किस कर रहा हो। यह सोचना असंभव सा है। पर दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ऐसा कारनामा करने बिल्कुल भी नहीं डरते।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को किस करता नजर आ रहा है। ये कोई मामूली सांप नहीं है, इसके बारे में सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यह सांप कोई और नहीं बल्कि किंग कोबरा है। जी हां.. किंग कोबरा। अब आप ये कहेंगे कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि कोई किंग कोबरा को किस करे और उसे प्यार करे। लेकिन ये शत-प्रतिशत सच है। ये खतरनाक कारनामा वाला वीडियो (Social Media Viral Video) भी आप देख सकते हैं। इसे देखने के बाद आपका भी सिर चकरा जाएगा।
किंग कोबरा और शख्स का खतरनाक किसिंग सीन वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। इस वीडियो (Trending Video) पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि शख्स वाकई जिगरवाला है, जो इतना खतरनाक कारनामा कर रहा है... भगवान आपकी रक्षा करें। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई मुझे लगता है कि तुम अपने जीवन से ऊब चुके हो'। वैसे इस खतरनाक वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा करोड़ों व्यूज के साथ इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस डेंजरस वीडियो (Dangerous Video) को '20te20te' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
