वायरल न्यूज़

Viral Video: सेल्समैन और लड़की में हो गई लड़ाई, फिर चला ऐसा पंच, देख हो जाएंगे दंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 20, 2023, 02:49 PM IST

ट्वीटर पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सेल्समैन और लड़की के बीच लात-घूसों की बारिश होती नजर आ रही है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप जितनी बार इसे देखेंगे, इसमें आपको कुछ नया देखने को मिलेगा।

Image

सेल्समैन और लड़की के बीच लात-घूसों का वीडियो वायरल (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेल्समैन और लड़की की लड़ाई
  • काफी देर तक चला मुक्केबाजी का शो
  • पंच देख हो जाएंगे दंग

Salesman and Girls Fight Viral Video: स्मार्टफोन का जमाना है और लगभग हम सभी के पास स्मार्टफोन है भी। ऐसे में जब कभी हम बाहर जाते हैं और कुछ छोटी-मोटी घटनाएं सामने घटित होती हैं तो हम उसे झट से अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। इस वीडियो (Viral Video) की कहानी भी कुछ इसी प्रकार है, जिसमें आप एक ऐसी क्लिप (Trending Video) देखेंगे, जो हंसने वाली तो नहीं है लेकिन आप बिना हंसे रह भी नहीं पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की और सेल्समैन को दिखाया गया है, जिसमें दोनों की फाइट का वीडियो देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप में सेल्समैन और लड़की के बीच लात-घूसों की बारिश होती नजर आ रही है। हालांकि, पूरा मामला क्या है, इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन इस मजेदार वीडियो में पहले तो लड़की और सेल्समैन के बीच ट्रे से लड़ाई होती है, फिर अचानक ही सेल्समैन लड़की को एक घूसा मार देता है। तब तक एक और सेल्समैन आ जाता है और फिर लड़की उसको एक चाटा मारती है, फिर वह भी लड़की को एक घूसा रख देता है। इसके बाद लड़की जमीन पर धड़ाम से गिर जाती है। इसके बाद क्या था, लात-घूसों की बारिश होनी शुरू हो जाती है। मारपीट का ये जबरदस्त वीडियो (Funny Video) देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

सेल्समैन और लड़की के बीच चली लात-घूसों की बारिश

ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Post) पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा कि आवाज वीडियो से भी बेहतर है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि घर पर रहना और अपना खाना खुद बनाना ही ज्यादा सुरक्षित है। फाइट के इस जबरदस्त वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो को '@detectfights' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article