सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिन्हें देख लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि हाथी को गर्मी लग रही है और वो अपनी गर्मी मिटाने के लिए खुद के ऊपर पानी की बौछार कर रहा है।
सामने आए वीडियो में हाथी को गर्मी लगने पर पाइप के जरिए खुद को नहलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि किस तरह हाथी अपनी सूंड से पाइप को पकड़कर अपने पूरे शरीर में पानी डालता है और शरीर को ठंडा करता है। हाथी का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
हाथी के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो को अब तक 2.31 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा मैं जंगली जानवरों को कैद में रखने का समर्थन नहीं करता,लेकिन हाथी की तेज बुद्धि का समर्थन करता हूं... ये अद्भुत जीव हैं।
