VIDEO: दुबई की चमक छोड़ उत्तराखंड की पहाड़ियों में बस गया शख्स, खोली ‘Thoda Slow’ कैफे

दुबई में रियल एस्टेट का काम करने वाले ईशान ग्रोवर ने शहर की भागदौड़ छोड़ उत्तराखंड के कसार देवी में ‘Thoda Slow’ कैफे शुरू किया। फिलहाल इनकी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

कहते हैं कि जिंदगी में पैसा और सफलता जरूरी है, लेकिन असली सुकून हर किसी को अलग जगह मिलता है। ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही है। दुबई में रियल एस्टेट का काम करने वाले ईशान ग्रोवर ने शहर की तेज रफ्तार जिंदगी छोड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में रहने का फैसला किया। अब वह कसार देवी में एक कैफे चलाते हैं, जिसका नाम है ‘Thoda Slow’

Video Of Slow Life cafe in Uttarakhand

दुबई छोड़कर पहाड़ों में बसा शख्स (Instagram/@himanshukhosla1991)

करोड़ों की रियल एस्टेट छोड़ बना कैफे वाला

ईशान कई सालों तक दुबई में रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रहे थे। वहां की जिंदगी तेज थी और काम का दबाव भी काफी था लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों की एक यात्रा ने उनकी सोच बदल दी। पहाड़ों की शांति और खूबसूरती उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहीं रुकने का फैसला कर लिया। ईशान की कहानी को कंटेंट क्रिएटर हिमांशु खोसला ने अपनी ‘Unfiltered Life’ सीरीज में दिखाया।

End of Feed