Gaming के शौकीन दूल्हे को शादी पर मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, दुल्हन ने गिफ्ट किया 10 लाख का ग्राफिक कार्ड

चीन की दुल्हन ने शादी में पति को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड गिफ्ट किया। 12 हजार डॉलर कीमत के इस खास तोहफे को देखकर पति भावुक हो गया।

शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को खास तोहफे देते हैं। कोई फूल देता है, तो कोई गहने या महंगी घड़ी गिफ्ट करता है लेकिन चीन की एक दुल्हन ने अपने पति को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर वह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाया। इस दुल्हन ने अपने पति को शादी के मौके पर एक महंगा गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड गिफ्ट किया। इसकी कीमत करीब 12 हजार डॉलर यानी लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस खास तोहफे की चर्चा सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब हो रही है। फिलहाल, शादी के इस खास पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन अपने पति के हाथ में वह महंगा ग्राफिक कार्ड गिफ्ट के तौर पर थमाती है, वैसे ही दूल्हे की आंखों से आंसू छलकने लगते हैं और वह रोने लगता है।

video of chinese bride gifts husband rtx 5090 gpu gaming graphic card as wedding gift

गिफ्ट मिलते ही रो पड़ा दूल्हा (X/@Trecopo1)

पत्नी ने दिया पति को खास सरप्राइज

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @Trecopo1 नाम के अकाउंट से लिया है। शेयर किए गए वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, चीन की इस दुल्हन ने अपने पति को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड गिफ्ट किया। यह गेमिंग और कंप्यूटर के शौकीन लोगों के लिए एक खास तरह का हार्डवेयर है। इसकी मदद से कंप्यूटर पर शानदार ग्राफिक्स वाले गेम खेले जा सकते हैं और कई भारी काम भी किए जा सकते हैं।

End of Feed