वायरल न्यूज़

Viral Video: MCD वाला बना सांड, उछाल दी बीच रास्ते पर खड़ी कार, आसपास वालों ​की हो गई हवा टाइट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 09:29 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक सांड बीच रास्ते में ही एक कार पर हमला कर देता है, जिसे देखने के बाद आपकी हवा टाइट हो जाएगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखें ये वीडियो...

Image

कार पर हमला करते हुए सांड का वीडियो वायरल (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'crazy_vishal_8182')

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड ने किया कार पर हमला
  • बीच रास्ते पर कार की बजा दी बैंड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bull Attacked The Car Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें देखने के बाद रूह तक कांप उठती है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो है, जिसे देखने के बाद आपका रियक्शन भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। यह वीडियो (Trending Video)एक सांड और कार का है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक सांड की कहानी है, जो अपने आप को ही MCD का कर्मचारी समझ बैठा और बीच रास्ते पर कार की कुछ खातिरदारी की, जैसे MCD वाले रास्ते पर पड़े सामान को हटाते हैं। दरअसल, रास्ते में ही सांड ने कार पर हमला कर दिया और उठा-उठा कर पटकने लगा, जैसे कोई पहलवान दूसरे पहलवान को पटक रहा हो। ऐसे में सांड ने कार को करीब 2-3 फीट तक उठा दिया। ये वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। कम से कम दो-चार बार तो आप इसे जरूर देखेंगे।

कार पर हमला करते सांड का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी है। वीडियो को काफी बार देखा भी चुका है और हजारों में लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस वीडियो को 'crazy_vishal_8182' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article