वायरल न्यूज़

दुल्हन ने ससुराल में मारी ऐसी एंट्री, सास-ससुर छोड़ो दूल्हा तक खौफ में आ गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 13, 2024, 10:16 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि विवाह संपन्न हो चुका है और दुल्हन ससुराल में पहुंच चुकी है। मगर उसने घर में दाखिल होने से पहले ऐसा कुछ किया जिसे देखकर बेचारा दूल्हा भी खौफ में आ गया।

Image

पहले नहीं देखी होगी दुल्हन की इतनी धांसू एंट्री। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे शेयर किए जाते हैं। यही वजह है कि आए दिन विवाह से जुड़े वीडियो ट्रेंड में छाए रहते हैं और लोगों को भी खूब पसंद आते हैं। इन वीडियो में ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। देखकर यकीन नहीं होता है कि विवाह में कोई ऐसा भी कर सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही जबरदस्त वीडियो छाया हुआ है। वीडियो इतना कमाल है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

दुल्हन ने मारी धांसू एंट्री

वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा ही है। इसे देखकर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी सभी रस्में पूरी कर ली गई हैं। दुल्हन मायके से ससुराल भी पहुंच चुकी है। मगर ससुराल में एंट्री से पहले ही उसने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर सास-ससुर के साथ दूल्हा तक खौफ में आ गया। शुरुआत से देखेंगे कि दुल्हन अब घर में एंट्री करने वाली है। मगर इससे पहले एक रस्म निभाई जानी है। इसमें देखेंगे रस्म के तहत चावल से भरा छोटा बर्तन दरवाजे पर रखा गया। अब दुल्हन से इसी बर्तन को पैर से लुढ़काने के लिए कहा गया। इधर दुल्हन ने इशारा मिलते ही बर्तन में इतनी जोरदार लात मारी कि वह हवा में उड़ गया।

दुल्हन की धांसू एंट्री का वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दुल्हन का ऐसा शक्ति प्रदर्शन देखकर मानो दूल्हे के साथ उसके माता-पिता भी खौफ में आ गए हों। मालूम हो कि दुल्हन की खतरनाक एंट्री वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर amrit969666 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article