Viral: स्कूटर पर सवार हुए इतने लड़के, गिनते-गिनते छूट जाएगा पसीना, देखें ये ओवरलोडिंग का मजेदार वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 12:24 AM IST

इंस्टाग्राम पर इन दिनों लड़कों के ग्रुप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक ही स्कूटर पर बैठकर सवारी कर रहे हैं। इन सभी का यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक स्कूटर पर सवारी करने निकला लड़कों का पूरा ग्रुप
  • वीडियो देख रह जाएंगे दंग
  • काफी वायरल हो रहा ये वीडियो

Riding on Scooter Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो हर रोज कोई न कोई नया वीडियो वायरल (Viral Video) होता ही रहता है। ऐसे में कुछ ऐसे वीडियोज होते हैं, जिसे देखने पर वह हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही यह वीडियो (Trending Video) है, जिसे आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि आप कंफ्यूज हो या आप हंसे।

Viral_Video (83)

स्कूटर पर ही बैठा लिया पूरा ग्रुप (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'prem_i_um_')

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक स्कूटर को देखेंगे, जिस पर एक, दो या तीन नहीं बल्कि तकरीबन 10 लड़के बैठे हुए हैं। जी हां, 10 लड़के। यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन यह सच है और स्कूटी भी रफ्तार के साथ काफी अच्छे से चलाई जा रही है। अब ऐसी में आप क्या कहेंगे, सबसे पहले तो जब आप इस वीडियो (Funny Video) को देखेंगे तो आप थोड़े कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन जब दो-तीन बार इस वीडियो को देखेंगे तो इसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। वैसे यह वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है।

End of Feed