वायरल न्यूज़

Viral: स्कूटर पर सवार हुए इतने लड़के, गिनते-गिनते छूट जाएगा पसीना, देखें ये ओवरलोडिंग का मजेदार वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 12:24 AM IST

इंस्टाग्राम पर इन दिनों लड़कों के ग्रुप का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक ही स्कूटर पर बैठकर सवारी कर रहे हैं। इन सभी का यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

स्कूटर पर ही बैठा लिया पूरा ग्रुप (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'prem_i_um_')

KEY HIGHLIGHTS
  • एक स्कूटर पर सवारी करने निकला लड़कों का पूरा ग्रुप
  • वीडियो देख रह जाएंगे दंग
  • काफी वायरल हो रहा ये वीडियो

Riding on Scooter Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो हर रोज कोई न कोई नया वीडियो वायरल (Viral Video) होता ही रहता है। ऐसे में कुछ ऐसे वीडियोज होते हैं, जिसे देखने पर वह हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही यह वीडियो (Trending Video) है, जिसे आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि आप कंफ्यूज हो या आप हंसे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक स्कूटर को देखेंगे, जिस पर एक, दो या तीन नहीं बल्कि तकरीबन 10 लड़के बैठे हुए हैं। जी हां, 10 लड़के। यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन यह सच है और स्कूटी भी रफ्तार के साथ काफी अच्छे से चलाई जा रही है। अब ऐसी में आप क्या कहेंगे, सबसे पहले तो जब आप इस वीडियो (Funny Video) को देखेंगे तो आप थोड़े कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन जब दो-तीन बार इस वीडियो को देखेंगे तो इसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। वैसे यह वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है।

स्कूटर पर बैठा पूरा ग्रुप

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि अपने झारखंड में हर चीज संभव है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि ऐसे युवाओं को 26 जनवरी पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए। लाखों लाइक्स और करोड़ों भी उसके साथ इस वीडियो को हजारों बार शेयर भी किया गया है। इस वीडियो को 'prem_i_um_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article