वायरल न्यूज़

Viral Video: अखबार वाले का निशाना धनुर्धर अर्जुन की तरह! 'पेपर बॉय' के अनोखे स्टाइल ने जीता दिल

Viral Video: आप देख पाएंगे कि वह दूर से अखबार फेंकता है और अखबार ठीक दरवाजे के सामने पहुंच जाता है। यह उसके हर दिन का काम है। जिसमें वह अपनी असाधारण स्किल दिखाकर लोगों का दिल जीत लेता है। इंस्टाग्राम पर अखबार वाले लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अखबार वाले का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अखबार बांटने वाले लड़के का है। अखबार बांटने वाले लड़का अपने शानदार निशाने और अनोखे स्टाइल की वजह से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस लड़के का नाम दीप बताया जा रहा है, जो इंटरनेट पर 'पेपर बॉय दीप' के नाम से मशहूर है। यह लड़का लोगों के घरों में ऐसे अखबार पहुंचाता है, जिसे लोग देखते रह जाते हैं।

अखबार वाले का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर दीप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीप अखबार को लोगों के घरों की तरफ बड़ी आसानी से फेंकता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि वह अखबार को दरवाजे के नीचे बने छोटे गैप में भी बिल्कुल सटीक तरीके से फेंक देता है। कई वीडियो में वह अखबार को हवा में उछालकर लोगों के सीधे हाथों में पहुंचा देता है। अखबार फेंकने वाले लड़की की टाइमिंग और कंट्रोल बेहद ही कमाल का है। आपने शायद ही किसी अखबार वाले का ऐसा टैलेंट देखा होगा। सबसे पहले देखें यह वीडियो-

आप देख पाएंगे कि वह दूर से अखबार फेंकता है और अखबार ठीक दरवाजे के सामने पहुंच जाता है। यह उसके हर दिन का काम है। जिसमें वह अपनी असाधारण स्किल दिखाकर लोगों का दिल जीत लेता है। इंस्टाग्राम पर अखबार वाले लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसके वीडियो लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर रहे हैं। यहांं तक कि लड़के का एक वीडियो 41 मिलियन व्यूज पा चुका है। अखबार वाले के इस वीडियो को paper_boy_deep नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग अखबार वाले के स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article