Video: कंगन खुलाई रस्म में नई नवेली दुल्हन ने मचाया उत्पात, दूल्हे पर फेंक दिया हल्दी का पानी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 19, 2023, 01:03 PM IST

Dulhan Video: ससुराल की सारी औरतें दूल्हा और दुल्हन के साथ कंगन खुलाई रस्म निभा रही हैं। एक थाली में हल्दी का पानी भरा जाता है और उसमें अंगूठी डालकर दूल्हा और दुल्हन से उसे ढूंढने के लिए कहा जाता है। इस खेल में दूल्हा जीत जाता है। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आ जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • दूल्हा-दुल्हन निभा रहे थे कंगन खुलाई रस्म
  • हारने के बाद भड़की दुल्हन ने किया ऐसा काम

Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आपने शादियों से जुड़े हजारों वीडियो देखे होंगे। भारत में शादियों में तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इन रस्मों के दौरान कई बार मजेदार चीजें हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो कंगन खुलाई रस्म के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगन खुलाई रस्म में हारने के बाद दुल्हन ऐसा गुस्सा होती है कि उत्पात ही मचा देती है। अपने दूल्हे से हारने के बाद वह जो करती है, वैसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

dulhan1

दुल्हन को आया गुस्सा (इंस्टाग्राम)

दुल्हन ने मचाया उत्पात

वीडियो की शुरुआत कंगन खुलाई रस्म से होती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने ससुराल में पहुंच चुकी है। इस दौरान ससुराल की सारी औरतें दूल्हा और दुल्हन के साथ कंगन खुलाई रस्म निभा रही हैं। इसके लिए एक थाली में हल्दी का पानी भरा जाता है और उसमें अंगूठी डालकर दूल्हा और दुल्हन से उसे ढूंढने के लिए कहते हैं। आप देख सकते हैं कि इस खेल में दूल्हा जीत जाता है। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। दूल्हे की जीत दुल्हन को बर्दाश्त नहीं होती और फिर वह गुस्से में सारा हल्दी पानी उठाकर दूल्हे के ऊपर डाल देती है। देखें वीडियो-

End of Feed