वायरल न्यूज़

Video: दुनिया की सबसे खौफनाक जगह जहां मोहल्ले से गुजरती है फुल स्पीड ट्रेन, कांप जाते हैं लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 28, 2023, 03:58 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि लोगों के घर की चौखट से सिर्फ कुछ इंच की दूरी पर ही ट्रेन गुजर रही है। ट्रेन लोगों के घरों के इतने नजदीक से गुजरती है कि ट्रेन में बैठे यात्री लोगों के घरों में झांक सकते हैं। यह कमाल का रेलवे ट्रैक वियतनाम की राजधानी हनोई में बना हुआ है।

Image

हनोई ट्रेन वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: इस दुनिया में बहुत सारी अजीबोगरीब चीजें हैं। कुछ चीजें प्रकृति ने बनाई है तो कुछ चीजों का निर्माण इंसान ने किया है। कुछ निर्माण तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इंसान ने ट्रेन अपनी सुविधा के लिए बनाई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसानी से कम समय में किया जा सके। ट्रेनें ज्यादातर ऐसे इलाकों से गुजरती हैं, जो इंसानी बस्ती से दूर होते हैं। सोचिए कोई फुल स्पीड ट्रेन आपके मोहल्ले से गुजरे तो क्या नजारा देखने को मिलेगा?

मोहल्ले से गुजरती नजर आई ट्रेन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे। आप देख सकेंगे कि एक फुल स्पीड ट्रेन लोगों के मोहल्ले से गुजर रही है। यह कमाल का रेलवे ट्रैक वियतनाम की राजधानी हनोई में बना हुआ है। आप देख सकते हैं कि लोगों के घर की चौखट से सिर्फ कुछ इंच की दूरी पर ही ट्रेन गुजर रही है। ट्रेन लोगों के घरों के इतने नजदीक से गुजरती है कि ट्रेन में बैठे यात्री लोगों के घरों में झांक सकते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको एक लड़की नजर आ रही होगी, जो रेलवे ट्रैक के किनारे बने एक छोटे से रेस्टोरेंट में अपने दोस्त के साथ बैठी नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही ट्रेन आने लगती है, लड़की दीवार में चिपक जाती है। ऐसा लगता है कि लड़की इस बात से डरी हुई है कि कहीं ट्रेन उसे टक्कर न मार दे। वीडियो @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 62 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article