Monkey Grape Party Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर धूम मचा रहा है। यह वीडियो कई सारे बंदरों से जुड़ा है, जो अंगूर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भगवान राम की वानर सेना की याद आ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाल्टी में ढेर सारा अंगूर लेकर बंदरों को खिलाने पहुंचा था। जैसे ही वानर सेना को इसकी भनक लगी, उनकी तो मौज आ गई। फिर क्या था, इस अंगूर पार्टी में छोटे-बड़े से लेकर बूढ़े बंदर भी शामिल हो गए।
बंदरों की अंगूर पार्टी (ट्विटर)
वीडियो देखकर आपको आएगी मौज
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बंदरों ने बाल्टी से ले-लेकर अंगूर का स्वाद लिया। कुछ ने एक गुच्छा तो किसी ने दो गुच्छा उड़ाया। इस काम में छोटे बंदर भी कहां पीछे रहने वाले थे। वह भी अपनी मम्मी के साथ अंगूर की पार्टी एंजॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में जो शख्स बंदरों को अंगूर की पार्टी करवा रहा है, लोग उसे जमकर आशीष दे रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं। आपको भी यह वीडियो जरूर पसंद आएगा। देखें वीडियो-
वीडियो को एक्स अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर शेयर किया गया है। इस अकाउंट पर आपको अक्सर जानवरों से जुड़े रोचक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। बंदरों का वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पहले से ही पार्टी के मूड में थे। वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है। बता दें कि नेपाल में ही भगवान राम की ससुराल मानी जाती है। माना जाता है कि नेपाल के जनकपुर में ही माता सीता का मायका है। कई लोग वीडियो के कमेंट में कह रहे हैं कि वानरों के रूप में हनुमान जी अपनी सेना के साथ माता सीता के मायके पहुंचे हैं।
