वायरल न्यूज़

Dance Viral Video: भोजपुरी गाने पर विदेशी महिलाओं ने लगाया करारा ठुमका, बारातियों की भी सिट्टी-पिट्टी हो गई गुल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 23, 2024, 11:05 PM IST

Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर विदेशी महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश की एक बारात में डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में भोजपुरी गाने पर उनका यह डांस काफी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

बारात में भोजपुरी गाने पर विदेशी महिलाओं का डांस वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी महिलाओं ने काटा गदर
  • भोजपुरी गाने गजब की हिलाई कमर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Foreign Women Dance On Bhojpuri Songs Viral Video: शादियों के सीजन डांस करना आम बात है। इस दौरान आपको तरह-तरह के डांस देखने को मिल जाते हैं - इसमें खास तौर पर नागिन डांस तो काफी फेमस है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो हर बार से यूनिक होता है। एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और हंस पड़ेंगे।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ विदेशी महिलाएं एक बारात में डांस करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि बारात में भोजपुरी गाना बज रहा है। ऐसे में भोजपुरी धुन पर उनके डांस का तड़का वाकई कमाल है और लोग भी इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि विदेशी मेहमानों का खुशमिजाज वाला अंदाज बेहद अनोखा है, जो अतरंगी भी। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

बारात में भोजपुरी गाने पर विदेशी महिलाओं का डांस वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स के काफी अतरंगी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि फिरंगियों को भी समझ नहीं आ रहा है कि डांस कैसे करना है? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि विदेशी मेहमानों का यह अंदाज गजब का है। इस वीडियो पर अब तक 2.21 से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'scorpio_lover_0808' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article