वायरल न्यूज़

Video: बंदरों की अंगूर पार्टी देखकर मौज न आ जाए तो कहना, भगवान राम की वानर सेना को करेंगे याद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2024, 10:09 AM IST

Monkey Grape Party Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में जो शख्स बंदरों को अंगूर की पार्टी करवा रहा है, लोग उसे जमकर आशीष दे रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Image

बंदरों की अंगूर पार्टी (ट्विटर)

Monkey Grape Party Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर धूम मचा रहा है। यह वीडियो कई सारे बंदरों से जुड़ा है, जो अंगूर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भगवान राम की वानर सेना की याद आ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाल्टी में ढेर सारा अंगूर लेकर बंदरों को खिलाने पहुंचा था। जैसे ही वानर सेना को इसकी भनक लगी, उनकी तो मौज आ गई। फिर क्या था, इस अंगूर पार्टी में छोटे-बड़े से लेकर बूढ़े बंदर भी शामिल हो गए।

वीडियो देखकर आपको आएगी मौज

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बंदरों ने बाल्टी से ले-लेकर अंगूर का स्वाद लिया। कुछ ने एक गुच्छा तो किसी ने दो गुच्छा उड़ाया। इस काम में छोटे बंदर भी कहां पीछे रहने वाले थे। वह भी अपनी मम्मी के साथ अंगूर की पार्टी एंजॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में जो शख्स बंदरों को अंगूर की पार्टी करवा रहा है, लोग उसे जमकर आशीष दे रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं। आपको भी यह वीडियो जरूर पसंद आएगा। देखें वीडियो-

वीडियो को एक्स अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर शेयर किया गया है। इस अकाउंट पर आपको अक्सर जानवरों से जुड़े रोचक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। बंदरों का वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पहले से ही पार्टी के मूड में थे। वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है। बता दें कि नेपाल में ही भगवान राम की ससुराल मानी जाती है। माना जाता है कि नेपाल के जनकपुर में ही माता सीता का मायका है। कई लोग वीडियो के कमेंट में कह रहे हैं कि वानरों के रूप में हनुमान जी अपनी सेना के साथ माता सीता के मायके पहुंचे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article