वायरल न्यूज़

Video: छत पर खड़े होकर बात करते समय गिरने लगा फोन, लपकने के चक्कर में ऊंची बिल्डिंग से गिर गया शख्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 3, 2023, 06:27 PM IST

Viral Video: जैसे ही शख्स का फोन नीचे गिरने लगता है, वह लपककर अपना फोन पकड़ने की कोशिश करता है। फोन लपकने के चक्कर में शख्स खुद बिल्डिंग से नीचे चला जाता है। वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

बिल्डिंग से गिरा शख्स (ट्विटर)

Viral Video: कई बार हादसे इतने खतरनाक होते हैं, जो जिंदगीभर का दर्द दे जाते हैं। आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई शख्स या बच्चा ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। कई बार इसमें उस शख्स की भी गलती होती है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऊंची बिल्डिंग की छत की मुंडेर पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था।

रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल

वीडियो रूह कंपाने वाला है। देखा जा सकता है कि शख्स छत की मुंडे पर खड़े होकर किसी से बात कर रहा होता है। इस दौरान अचानक से उसका फोन नीचे गिरने लगता है। जैसे ही शख्स का फोन नीचे गिरने लगता है, वह लपककर अपना फोन पकड़ने की कोशिश करता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने लोगों की नींद उड़ा दी है। आप देख सकते हैं कि फोन लपकने के चक्कर में शख्स खुद बिल्डिंग से नीचे चला जाता है। इस दौरान दूसरी बिल्डिंग पर खड़े किसी शख्स ने अपने फोन में वीडियो बना लिया। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि जब शख्स नीचे गिरने लगता है तो अपनी जान बचाने के लिए छत को पकड़ने की भरसक कोशिश करता है। हालांकि, उसकी पकड़ में कुछ नहीं आता है और वह सीधे सड़क पर गाड़ियों के बीच गिरता है। वीडियो को अब तक साढ़ 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को @1000waystod1e नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article