वायरल न्यूज़

Video: प्लेन में युवक ने एयर होस्टेस से कर डाली अजीबोगरीब डिमांड, जानिए फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 20, 2023, 12:28 PM IST

Viral Video: क युवक एयर होस्टेस को अपने पास बुलाता है। एयर होस्टेस को अपने पास बुलाकर वह उससे बहुत ही प्यार से कहता है, 'Excuse Me.. खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है।'​​ पहले तो एयर होस्टेस को समझ नहीं आता है कि युवक क्या डिमांड करता है।

Image

फ्लाइट वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक ने एयर होस्टेस को बुलाया अपने पास
  • एयर होस्टेस से कर डाली खिड़की खोलने की डिमांड
  • यह डिमांड सुनकर हैरान रह गई एयर होस्टेस

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्लाइट से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक यात्री ने प्लेन में टॉयलेट कर दिया था।इसके बाद एक पायलट का भी वीडियो सामने आया था। अब फिर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक यात्री एयर होस्टेस से बहुत ही अजीबोगरीब डिमांड करता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। युवक एयर होस्टेस से जब यह डिमांड करता है तो वहां बैठे लोग हैरान रह जाते हैं।

प्लेन की खिड़की खोलने की डिमांड

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई यात्री प्लेन में सवार हैं। इस बीच एक युवक एयर होस्टेस को अपने पास बुलाता है। एयर होस्टेस को अपने पास बुलाकर वह उससे बहुत ही प्यार से कहता है, 'Excuse Me.. खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है।' पहले तो एयर होस्टेस को समझ नहीं आता है कि युवक क्या डिमांड करता है। जब उसे समझ आता है तो वह बहुत ही अजीबोगरीब रिएक्शन देती है। इसके साथ ही एयर होस्टेस जोर-जोर से हंसने लगती है। एयर होस्टेस के साथ-साथ प्लेन में बैठे यात्री भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को govindsharma5906 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि युवक अपने हाथ में कुछ रगड़ रहा है। ऐसा लगता है कि वह तंबाकू रगड़ रहा है। जैसे ही वह एयर होस्टेस को अपने पास बुलाकर यह डिमांड करता है। एयर होस्टेस उसका हाथ देखकर अजीबोगरीब रिएक्शन देती है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों ने कमेंट में अजब डिमांड कर डाली। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि यूपी-बिहार की फ्लाइट में यह सुविधा होनी चाहिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article