वायरल न्यूज़

Video: अंकल बुलाने पर भड़क गया शख्स, फिर दिया ऐसा जवाब कि सामने वाले की बोलती हो गई बंद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 16, 2023, 06:31 PM IST

Viral Video: खुद को अंकल सुनकर​​ शख्स पहले तो कोई रिप्लाई नहीं देता है। हालांकि, शख्स दो-तीन बार उस व्यक्ति को अंकल कह देता है। इसके बाद वह व्यक्ति भड़क जाता है। वीडियो देखकर आपको भी मजा आने वाला है।

Image

खुद को अंकल सुन भड़क जाता है शख्स (ट्विटर)

Viral Video: कई लोग खुद को अंकल बुलाए जाने पर भड़क जाते हैं। कई महिलाएं भी खुद को आंटी कहलाना पसंद नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आप एक बार के लिए चौंक जाएंगे। वहीं, वीडियो खत्म होने के बाद आपको मजा आने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस दौरान एक शख्स आकर नीचे बैठे एक व्यक्ति को अंकल कह देता है।

खुद को अंकल कहता सुन भड़क जाता है शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि खुद को अंकल सुनकर शख्स पहले तो कोई रिप्लाई नहीं देता है। हालांकि, शख्स दो-तीन बार उस व्यक्ति को अंकल कह देता है। इसके बाद वह व्यक्ति भड़क जाता है। वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है। वीडियो में जिस व्यक्ति को अंकल कहा जा रहा है, दरअसल वह गेट के पास जमीन पर बैठकर सफर कर रह होता है। किसी शख्स को गेट से उतरना होता है। इस कारण वह उसे उठाने के लिए आता है। देखें वीडियो-

गेट के पास पहुंचकर वह शख्स जमीन पर बैठे व्यक्ति से कहता है, 'चलो अंकल, खड़े हो जाओ' यह सुनकर जमीन पर बैठा व्यक्ति उसे अनसुना कर देता है। इसके बाद शख्स फिर कहता है, 'बोरीवली आ गया, खड़े होकर बैठ जाओ वापस' इसके बाद जमीन पर बैठा व्यक्ति भड़क जाता है। वह शख्स से पूछता है कि 'अंकल किसको बोल रहे हो' यह सुनकर शख्स को अपनी गलती का अहसास होता है और वह फिर उसे भाई कहकर बुलाता है। वीडियो को @mumbaimatterz नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article